फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संपत्तियों का ब्योरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन, इतने फीसदी ने दे दिया है ब्योरा

Wed, 15 Jan 2025 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Police: अपनी चल और अचल संपतियों का ब्योरा न दे पाने वाले यूपी पुलिस कर्मियों को जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। डीजीपी मुख्यालय से इससे संबंधित आदेश जारी हो गया है। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिया आदेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अपनी  चल और अचल संपत्तियों का ब्याेरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों का जनवरी माह का वेतन जारी नहीं किया होगा। डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार तक मानव संपदा पोर्टल पर वर्ष 2024 में अर्जित अपनी सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को इस बाबत निर्देश दिया है कि वह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 15 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर उनकी संपत्तियों का ब्योरा दर्ज कराना सुनिश्चित करें। मुख्यालय ने बेहद कम तादाद में पुलिसकर्मियों द्वारा ब्याेरा उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि जिन पुलिसकर्मियों द्वारा तय समय पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के प्राविधानों के तहत नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद उनका जनवरी माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। मुख्यालय ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को लेकर आगाह भी किया है।

99 फीसद से अधिक ने दिया था ब्योरा
बता दें कि बीते वर्ष भी पुलिसकर्मियों से उनकी संपत्तियों का ब्योरा तलब किया गया था। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा सख्ती बरतने के बाद अन्य विभागों की अपेक्षा पुलिस (गृह विभाग) के सर्वाधिक कर्मियों ( 99 फीसद से अधिक) ने संपत्तियों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें