फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कब्जामुक्त कराई नगर निगम की 15 करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद पथ के किनारे हरिहरपुर गांव में नगर निगम की 15 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन विरोध के बीच कब्जामुक्त करवाई गई। इस पर प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लॉटिंग कर दी थी और निर्माण भी शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


नगर निगम के तहसीलदार अरविंद पांडेय और नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि लुलु मॉल के सामने हरिहरपुर गांव में नगर निगम के कई खसरा नंबरों की करीब चार बीघा जमीन को प्रॉपर्टी डीलरों ने बेच दिया था। लोगों ने इस पर निर्माण भी शुरू कर दिया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, पर कार्रवाई को रोका नहीं गया।



सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ अभियान शाम चार बजे तक चला। इसमें पुलिस बल और एसडीएम सरोजनीनगर सचिन वर्मा का सहयोग किया। हरिहरपुर गांव आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना से लगा हुआ गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें