फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी पुलिस ने वाॅलीबाल खिताब पर कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस वॉलीबॉल लीग में यूपी पुलिस की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी लखनऊ व एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें महाराणा प्रताप ने 25-20 व 25-23 की जीत से फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल केडी सिंह स्टेडियम और यूपी पुलिस के बीच हुआ। इसमें यूपी पुलिस ने केडी सिंह स्टेडियम को 25-22 व 25-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच महाराणा प्रताप व यूपी पुलिस के बीच हुआ। यूपी पुलिस ने 25-23 और 25-21 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

पुलिस के खिलाड़ियों ने दोनों सेट में दमदार खेल की बदाैलत जीत र्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि सुनील राव ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें