फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी और चंद्रयान-2 को लेकर यूपी पुलिस ने किया ट्वीट, लोगों से की खास अपील

Mon, 22 Jul 2019 06:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इमरान
विज्ञापन
मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में इमरान हाशमी के डायलॉग को लेकर यूपी पुलिस ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। यूपी पुलिस ने इमरान हाशमी की फोटो और डायलॉग को अपनी प्रतिक्रिया के साथ ट्वीट किया है। इमरान हाशमी ने फिल्म में डायलॉग बोला था " रास्ते की परवाह करुंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी।" इस पर यूपी पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है "और रफ्तार की परवाह नहीं करोगे तो जिंदगी बुरा मनान जाएगी।"
विज्ञापन


साथ ही यूपी पुलिस ने चंद्रयान को भी ट्वीट में शामिल किया है। उन्होंने लिखा कि ...और ज़िंदगी बुरा मान गयी तो मुश्किल हो जायेगी ...। गाड़ी की गति नियंत्रित रखें , चंद्रयान-2 मत बनिए !

आपको बता दें कि यातायात के प्रति लोगों को सजग बनाने के लिए यूपी पुलिस फिल्मी सितारों को शामिल कर कई बार अभियान चला चुकी है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी लखनऊ के लोगों को पत्र लिखकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें