फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में आया यूपी पुलिस का ट्वीटर हैंडल, देखिए अब क्या किया ट्वीट

Sun, 01 Apr 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस का ट्वीट
विज्ञापन

नए साल पर 'दबंग स्टाइल' में लोगों को संदेश देने के बाद एक बार फिर यूपी पुलिस का ट्वीटर एकाउंट चर्चा में है। पहली अप्रैल को यूपी पुलिस के ट्वीटर हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट ने अपराधियों को हल्के-फुल्के अंदाज में ही बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन


ट्वीट में एक फिल्मी पोस्टर के साथ लिखा गया है 'कुछ तो कारण होगा कि विलेन अंत में मारा जाता है।' पोस्टर में कुछ ऐसे फिल्मी संवाद का जिक्र किया गया है, जो कानून का मजाक उड़ाने वाले हैं। लेकिन उनके साथ यूपी पुलिस ने एक संदेश जोड़ते हुए लिखा है 'ऐसी डींग मारने वाले अपराधियों को आज का दिन मुबारक हो।'
इस ट्वीट के जरिए यूपी पुलिस ने उन अपराधियों और लोगों को सख्त संदेश दिया है, जो कानून गंभीरता से नहीं लेते। इससे पहले 31 दिसंबर को यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर के जरिए नए साल पर उत्पात मचाने वाले लोगों को भी फिल्मी अंदाज में सख्त चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के पोस्टर के साथ यूपी पुलिस ने लिखा था 'हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से!'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें