जनता के बीच अपनी छवि बदलने व विश्वास हासिल करने के लिए यूपी पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला है। यूपी पुलिस वृद्घाश्रमों व अनाथालयों में दिवाली मनाएगी।
जारी किए गए बयान में यूपी डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि पुलिसकर्मी वृद्घाश्रमों व अनाथालयों में मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां व सजावटी सामान लोगो बाटेंगे और उनके साथ दिवाली मनायेंगे।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ ही पुलिस की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वो जनता का विश्वास भी जीते।
पुलिसकर्मी 6-7 बजे के बीच दिवाली मनायेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आदेश जारी किए गए हैं कि वह जहां भी हों पास मौजूद अनाथालयों व वृद्घाश्रमों में पहुंचने का प्रयास करें।