उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे। कार्मिक विभाग ने 10 किलोमीटर की अनिवार्यता को शिथिल किया। परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित होगी और इसमें लगभग 16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 22 किलोमीटर की परिधि में बनाए जा सकेंगे प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए 10 किलोमीटर की परिधि में बनाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। इस संबंध में विशेष सचिव कार्मिक शशिकांत कनौजिया ने शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें करीब 16 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसलिए परीक्षा केंद्र भी हजारों की संख्या में बनाए मजाने हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में परीक्षा केंद्र बनाने की नीति तय की गई है। इसके मुताबिक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व कोषागार से 10 किमी की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।
अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होने की वजह से पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाने में दिक्कत आ रही थीं। इसलिए शासन से इस संबंध में विचार करते हुए नियम में ढील देने का अनुरोध किया गया था। कार्मिक विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 10 किमी परिधि की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए 22 किमी की परिधि में केंद्र बनाने की अनुमति दे दी गई है।