फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने पांच वर्ष में 4950 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए, 57 हजार से ज्यादा ड्रग ट्रैफिकर्स गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Police Drug Seizure Report: यूपी में बीते पांच वर्ष में 4950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए। वहीं, 50,282 मुकदमे दर्ज कर 57,965 ड्रग ट्रैफिकर्स को गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Narcotics Data: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते 5 वर्षों के दौरान 2,82,450 किग्रा मादक पदार्थों की बरामदगी की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4950 करोड़ रुपये है। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 50,282 मुकदमे दर्ज कर 57,965 ड्रग ट्रैफिकर्स को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों की 382 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर युवाओं में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा साइकिल रैली, पैदल मार्च आदि का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - यूपी: रिंकू सिंह के बीएसए बनने के मामले में नया मोड़, हाईस्कूल पास नहीं हैं क्रिकेटर, इस पद की योग्यता है पीजी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज इन 14 जिलों में होगी भारी बारिश, 28 से 30 जून के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


साथ ही, जनता को समाज में नशा उन्मूलन हेतु अपराधियों और उनके ठिकानों की सूचना देने के लिए भारत सरकार द्वारा '1933' नंबर पर डायल करने की अपील की गई।

बता दें कि सीएम योगी के निर्देश पर अगस्त, 2022 से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाकर अगस्त 2022 से 269 मुकदमे दर्ज करते हुए 744 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 283 करोड़ रुपये कीमत के 29,520 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें