फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर ' नहीं, यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का किया प्रमोशन

Wed, 03 May 2023 08:56 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी पुलिस ने डायल 112 का प्रमोशन करने के लिए एक तस्वीर का सहारा लिया जिसमें क्रिकेटर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच नोकझोंक दिखाई जा रही है। ये घटना आईपीएल में लखनऊ व दिल्ली के मैच के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
up police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें। यह पोस्ट यूपी पुलिस की आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किया गया। पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किए। पोस्ट के साथ इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद दो इंटरनेशनल खिलाड़ियों के बीच कहासुनी की फोटो भी डाली गई।
विज्ञापन


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का मैच हुआ। इस दौरान आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली और एलएसजे के नवीन के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई। मैच के साथ यह विवाद खत्म नहीं हुआ। मैच खत्म होने के बाद एलएसजी के कोच गौतम गंभीर और आरसीबी के विराट कोहली के बीच कहासुनी हुई। जिसकी फोटो देर रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

ये भी पढ़ें - BJP के सामने रिकॉर्ड बरकरार रखने और SP के लिए अस्तित्व बचाने की चुनौती, मायावती नहीं निकलीं प्रचार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव : 28 सभाएं और सम्मेलन कर योगी ने बनाया माहौल, 37 में से 22 जिलों व 9 मंडल में पहुंचे सीएम


इस फोटो को लेकर यूपी पुलिस ने यूपी डायल 112 का प्रमोशन शुरू कर दिया । यूपी पुलिस ने एक पोस्ट बनाई इसमें साफ लिखा कि कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर 'नहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें। इस पोस्ट के साथ एक मैसेज भी यूपी पुलिस ने डाला जिसमें लिखा था बहुत से परहेज करें हमें कॉल करने मैं नहीं, किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें