फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का अजब-गजब प्लान, आज हेलमेट तो कल सीट बेल्ट न पहनने वालों पर एक्शन

Fri, 28 Jul 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने एक नया प्रयोग किया है। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक शासन के निर्देश पर इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अलग-अलग तिथियों में अलग कार्रवाई के लिए अभियान चलेगा। मसलन 28 जुलाई को सिर्फ हेलमेट न पहनने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई होगी और 29 जुलाई को सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।

इसी तरह 10 अगस्त तक हर दिन अलग-अलग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अभियान चलेगा।

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि अभियान में यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस दोनों को लगाया गया है।

हालांकि शासन ने निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान कार्यालय और स्कूल जा रहे लोगों के लिए समय का विशेष ध्यान रखा जाए। अभियान से किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


हर दिन चलेगा अलग अभियान
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि हर दिन अलग अभियान चलेगा। ऐसा शायद पहली बार होगा जब अभियान के दौरान एक दिन हेलमेट न पहनने वालों और दूसरे दिन सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रैफिक अभियान का कैलेंडर

demo pic
- 28 जुलाई को हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई।

- 29 जुलाई को सीट बेल्ट न पहनने वालों पर कार्रवाई।

- 31 जुलाई को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई।

- 2 अगस्त को वाहनों पर हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न व वाहनों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई।

- 4 व 5 अगस्त को तेज रफ्तार व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई।

- 8 अगस्त को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों पर कार्रवाई।

- 9 अगस्त को सीट बेल्ट न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई।

- 10 अगस्त को बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाने करने वालों पर कार्रवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें