फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: यूपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से, बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र

Tue, 23 Jun 2026 03:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही 29 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पुलिस भर्ती के लिए उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST)  में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 29.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- siupexam25.com/si2025petadmit

अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें