फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में शराब पीकर हंगामा-हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने चलाया डंडा, किसी को नहीं बख्शा

Tue, 09 Dec 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में रात में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हंगामा-हुंड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाया और आरोपियों का चालान किया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में रात के वक्त सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों, नशे में हंगामा व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात अभियान चलाया। इस दौरान 1,123 लोगों को सड़कों पर शराब पीते व हंगामा करते पकड़ा गया। सभी आरोपियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन


जेसीपी एलओ बबलू कुमार के मुताबिक, इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में कुछ जगहों पर रात के वक्त खुले में शराब पीकर लोग हंगामा करते हैं। इसकी वजह से आम लोगों को दिक्कत होती है। कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा पैदा होता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार रात शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें - लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश : बोले-चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए, पढ़ें बड़ी बातें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पड़ने लगी ठिठुरने वाली सर्दी, हर दिन गिर रहा पारा, बरेली रहा सबसे ठंडा शहर; जानें पूर्वानुमान
विज्ञापन


उत्तरी जोन में 484 लोगों की जांच की गई जिसमें 115 लोगों का पुलिस ने चालान किया। इसी तरह दक्षिणी जोन में 484 लोगों की जांच में 223, पूर्वी जोन में 709 लोगों की जांच में 330 का चालान किया गया। पश्चिमी जोन में 732 लोगों की जांच करते हुए 219 का चालान और मध्य जोन में 664 लोगों की जांचकर 236 लोगों का चालान किया गया।

वाहन चालकों की भी होगी जांच
जेसीपी ने बताया कि सभी जोन में यह अभियान लगातार चलता रहेगा। शराब की दुकानों, क्लब एवं बार के आसपास खास नजर रखी जा रही है। आगे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें