फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वीडियो जारी करने के बाद भी पुलिस को नहीं मिली श्रद्धा दुबे, नेपाल से खाली हाथ लौटीं टीमें; बदला वेष?

Sun, 18 Oct 2026 06:42 PM IST
रोहित मिश्र अतुल अवस्थी /संजय वर्मा, अमर उजाला बहराइच

सार

Shraddha Dubey absconding: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे यूपी पुलिस को नेपाल में नहीं मिली है। यूपी पुलिस की कई टीमें वहां से खाली हाथ लौंट रही हैं। 
विज्ञापन
शिवा शर्मा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल गईं पुलिस की तीन टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। नेपाल में उसके होने की सूचना पर तलाश अभियान चलाया गया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। वह लगातार अपना ठिकाना बदलती रही। अब उसके दोबारा नेपाल से भारत में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां संभावित रास्तों पर सतर्कता बरत रही हैं। विशेषकर बहराइच और श्रावस्ती जिले के ग्रामीण अंचलों की सीमावर्ती पगडंडियों और जंगल के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से श्रद्धा के अधिवक्ताओं के जरिए अदालत में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के मुताबिक, सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है मुख्य मार्ग के साथ ग्रामीण रास्तों की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Trending Videos

प्यूठान से सुनौली तक के रास्ते पर भी नजर

नेपाल के प्यूठान से सुनौली बॉर्डर तक सड़क मार्ग की दूरी करीब 185 किलोमीटर है। सामान्य परिस्थितियों में इस सफर में चार से पांच घंटे लग सकते हैं। संभावित मार्ग भालुवांग, चनौटा, कृष्णानगर, तौलिहवा और भैरहवा होते हुए सुनौली पहुंचता है। सुनौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया जा सकता है। हालांकि, श्रद्धा के इस मार्ग से आने या इस रास्ते पर उसकी मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन इनपुट मिलने के बाद इस सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

वेष बदलकर भारत में प्रवेश का इनपुट

सीमा पर तैनात खुफिया अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा दुबे के वेष बदलकर नेपाल से दोबारा भारत में प्रवेश करने की आशंका जताई गई है। इसी इनपुट के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, उसके संभावित प्रवेश मार्ग या वेष बदलने संबंधी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें