फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी पुलिस ने सहारा एस्टेट को हराया

विज्ञापन
यूपी पुलिस ने सहारा एस्टेट को हराया
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी पुलिस ने सतीश शुक्ल मेमोरियल फुटबॉल लीग के सुपर लीग मुकाबले में सहारा एस्टेट को 5-1 से हरा कर पूरे अंक बटोरे। कैंट स्थित दिलकुशा मैदान सुपर लीग मुकाबले में मिडविंटर फुटबॉल क्लब और दयानंद फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। शुक्रवार को पहले मुकाबले में यूपी पुलिस और सहारा एस्टेट के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा दिखा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से एक-दूसरे पर आक्रमण शुरू किए, लेकिन थोड़ी ही देर में यूपी पुलिस ने सहारा पर दबाव बना लिया।
विज्ञापन

पुलिस के गौरव ने शानदार खेल दिखाया और 17वें मिनट में साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदल कर टीम का खाता खोला। दो मिनट बाद ही गौरव फिर से एक्शन में दिखे। 19वें मिनट में उन्होंने एक सहारा की रक्षा पंक्ति को भेद कर बेहतरीन गोल किया और टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दो गोल से पिछड़ने के बाद सहारा के खिलाड़ियों ने रणनीति बदलने के साथ हमलों की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन पुलिस की चौकन्नी टीम के सामने उनकी दाल नहीं गल सकी। 29वें मिनट में पुलिस के अमन ने गोल किया और टीम की बढ़त 3-0 पहुंचा दी। दूसरे हाफ में भी पुलिस के खिलाड़ी छाए रहे। पुलिस की ओर से इमरान ने 48वें और राहुल ने 67वें मिनट में गोल किया और टीम की बढ़त 5-0 कर दी। 68वें मिनट में सहारा की ओर से हरि एक मात्र गोल दागने में सफल रहे। इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं कर सकी और पुलिस ने मुकाबला 5-1 से जीत लिया।
इसके बाद खेले गए मिडविंटर और दयानंद क्लब के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में मिडविंटर के खिलाड़ी छाए रहे। मिडविंटर की ओर से खेल के 15वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में यही स्कोर रहा। दूसरो हाफ में दयानंद के खिलाड़ियों ने वापसी की। 60वें मिनट में दयानंद क्लब की ओर से अयान ने गोल कर हिसाब 1-1 से बराबर कर लिया और मुकाबला ड्रा हो गया।

यूपी पुलिस ने सहारा एस्टेट को हराया

यूपी पुलिस ने सहारा एस्टेट को हराया

यूपी पुलिस ने सहारा एस्टेट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें