लखनऊ। राजधानी के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप में देवरिया ने छह स्वर्ण व चार रजत जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया।
लखनऊ के लिए बालिका जूनियर ई 200 मीटर बाई-फिन में इनाया कौशिक ने स्वर्ण और आकायेशा सिंह ने रजत पदक जीते। बालक जूनियर ई 200 मीटर बाई-फिन में रेयांश कुलश्रेष्ठ बी ने स्वर्ण व रूद्रांश कुलश्रेष्ठ ने रजत पदक अपने नाम किए। बालिका जूनियर डी 200 मीटर बाई-फिन में आलिया नावेद ने स्वर्ण पदक जीता। बालक जूनियर बी 200 मीटर सरफेस मोनो फिन में आर्यन मिश्रा व बालक जूनियर डी 200 मीटर सरफेस मोनो फिन में अर्जुन तिवारी ने रजत जीते।
कांस्य पदक विजेताओं में बालक जूनियर 200 मीटर बाई-फिन में अंश खुराना व बालक जूनियर सी 200 मीटर सरफेस मोनो फिन में आद्विक कौशिक थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (कुंडा विधायक व उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष) ने किया। मौके पर पवन सिंह चौहान (एमएलसी व एसोसिएशन के संरक्षक), अवनीश कुमार सिंह (एमएलसी) एवं डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रचना सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश यादव भी माैजूद रहे।
जिला तैराकी में सीएमएस का दबदबा
स्वीमिंग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अंतर्गत बालक ग्रुप 1-200 मीटर फ्रीस्टाइल में सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम के शिव जायसवाल ने स्वर्ण, एलपीसी गोमतीनगर के प्रिंस ने रजत व सीएमएस अलीगंज के कृष्णा दुबे ने कांस्य पदक जीते। बालिका ग्रुप 1-200 मीटर फ्रीस्टाइल में सीएमएस राजेंद्र नगर की राजुता साहू ने स्वर्ण, डीपीएस गोमतीनगर की अनुकृति ने रजत व सीएमएस चौक की वैष्णवी पाल ने कांस्य पदक जीते। बालक ग्रुप 3-100 मीटर फ्रीस्टाइल में डीपीएस एल्डिको के सारंग राठौड़ ने स्वर्ण, सीएमएस गोमतीनगर प्रथम के आरव शुक्ला ने रजत व सीएमएस अलीगंज के आराध्य चतुर्वेदी ने कांस्य पदक जीते। बालिका ग्रुप 3-100 मीटर फ्रीस्टाइल में सीएमएस कानपुर रोड की अंशिका वर्मा ने स्वर्ण, सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम की शिवी तिवारी ने रजत व सीएमएस गोमतीनगर विस्तार की अंशिका मिश्रा ने कांस्य पदक जीते। बालक ग्रुप 4-100 मीटर फ्रीस्टाइल में मिलेनियम स्कूल के समर्थ सिन्हा ने स्वर्ण, आरएलबी के तन्मय वर्मा ने रजत व सीएमएस कानपुर रोड के दिव्य राज ने कांस्य पदक जीते।
राजधानी के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपिय
राजधानी के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपिय
राजधानी के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपिय
राजधानी के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपिय