फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ATS: अवैध तरीके से यूपी के 6 के जिलों में रह रहे 74 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार, सबसे ज्यादा मिले मथुरा में

Mon, 24 Jul 2023 07:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस और जिला पुलिस ने मिलकर यूपी के अलग-अलग जिलों में रह रहे 74 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से इनकी धर-पकड़ चल रही थी। 
विज्ञापन
रोहिंग्या नागरिक, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के छह जिलों में अवैध रूप से निवास कर रहे 74 रोहिंग्या नागरिकों को एटीएस और जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात चलाए गए अभियान के तहत मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, हापुड़ से 13, गाजियाबाद से 4 और मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा, मेरठ और हापुड़ से पांच बच्चों को भी बरामद किया गया है। सर्वाधिक 31 रोहिंग्या नागरिक मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गिरफ्तार हुए है।

विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के निर्देश पर एडीजी एटीएस ने जिला पुलिस के साथ अलग-अलग जिलों में ठिकाना बनाए रोहिंग्या नागरिकों को सत्यापन कराया था। तत्पश्चात रविवार रात छह जिलों में निवास कर रहे रोहिंग्या नागरिकों के ठिकानों पर छापा मारकर उनकी गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। ये सभी अवैध रूप से सीमा पार करके आने के बाद अलग-अलग जिलों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

 एटीएस को उनके पास से तमाम संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इन सभी के राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की जांच भी हो रही है। बता दें कि यूपी एटीएस बीते कई महीनों से अवैध रूप में निवास करने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान मानव तस्करी होने का मामला भी सामने आ चुका है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार कराने के बाद उनके भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाए जाते हैं। तत्पश्चात इन दस्तावेजों के आधार पर उनका भारतीय पासपोर्ट बनवा विदेश भेजा जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें