फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने पंजाब व उप्र के सीएम से मांगी मांफी, ट्वीट कर कहा-दोबारा ऐसा नहीं होने देंगे

Wed, 10 Apr 2019 03:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ट्विटर पर माफी मांगी है। यह माफी शामली में सिख समुदाय के युवक की दाढ़ी पुलिसकर्मी द्वारा खींचने की घटना पर मांगी गई है। यूपी पुलिस ने ट्विटर पर दोनों मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए लिखा कि पूरी घटना के लिए हम माफी मांगते हैं। 
विज्ञापन


अपने ट्वीट में आगे लिखा कि इस मामले में शामिल पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच एसपी रैंक के अधिकारी से कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस सभी धर्मों की, उनसे जुड़े लोगों और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। इस तरह की घटनाएं आगे नहीं होने दी जाएंगी।

विज्ञापन

इससे पहले पंजाब के पीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में इसे घटिया वारदात बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। 
 
विज्ञापन

ये थी पूरी घटना

शामली पुलिस ने दो सिख युवकों को पहले पीटा और बाद में दोनों को थाने ले आई। एक पुलिसकर्मी ने युवक की दाढ़ी खींची, जिसको लेकर विवाद हो गया। अपनी इज्जत पर बात आता देख सिख समुदाय के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर तलवार तान दी थी। घटना को वहां से जा रहे किसी युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें