ट्रॉफी के साथ सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता की विजेता मरियम खान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों ने अस्मिता खेलो इंडिया लीग एवं फेडरेशन कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें लखनऊ की मरियम खान ने खेलो इंडिया लीग में डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही फेडरेशन कप में भी उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डबल्स में रजत पदक तथा टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।
फेडरेशन कप सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अहमदाबाद में किया गया। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने कड़ा मुकाबला करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों में शनिश मणि मिश्रा, ओम यादव, प्रणव मिश्रा, प्रखर मिश्रा, ओ.के. राजन, राज पांडेय एवं यश यादव शामिल रहे। वहीं महिला टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। टीम में मरियम खान, तनुश्री पांडेय, मुस्कान यादव, नेहा गुप्ता, अलीशा एवं जोया अजीज शामिल रहीं।