फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुंहबोले भाई के साथ होटल में मिली थी पिंकी, पति से छिपाया था रिश्ता; पति ने किया शव लेने से इंकार

Sat, 03 Oct 2026 09:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

Murder in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में बीते दिनों एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ पंखे से झूलती मिली थी। बाद में जब इस मामले की परतें खुलती गईं तो हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
बहराइच के एक होटल में हुई थी घटना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस पिंकी की मौत ने उसके परिवार और पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, उसे मौत के बाद भी अपनों का कंधा नसीब नहीं हुआ। शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल अवध कैलाश के कमरे में रिंकू के साथ मृत मिली पिंकी का शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके पति विजय शर्मा को शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन विजय ने पत्नी का शव घर नोएडा ले जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शव को अपने वाहन से त्रिमुहानी घाट पहुंचाया, जहां उसका अंतिम संस्कार कराया गया। पिंकी को कंधा नहीं मिला लेकिन पति के हाथों मुखाग्नि मिल गई।

विज्ञापन


पिंकी की मौत से पहले के घटनाक्रम ने भी मामले को उलझा रखा है। गौतमबुद्धनगर निवासी पिंकी 14 सितंबर को घर से निकली थी। पति विजय के मुताबिक उसके साथ श्रावस्ती निवासी रिंकू भी था। दोनों 22 सितंबर को बहराइच पहुंचे और अवध कैलाश होटल में कमरा लिया था। 30 सितंबर को दोनों के शव इसी कमरे में मिले थे। पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मौत से ठीक पहले की रील आई सामने
रिंकू और पिंकी के आत्महत्या से पहले उन दोनों ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर लोड किया था। इस रील में डॉयलाग सुनाई पड़ रहा है कि अब आज के बाद कोई नहीं पूछेगा, कहां थी, किसके साथ थी.......कोई नहीं.....।
विज्ञापन


पति ने बताई थी अलग कहानी
पिंकी के पति विजय के मुताबिक रिंकू अगस्त में उनके घर के सामने किराये पर रहने आया था। वह घर आने-जाने लगा तो पिंकी ने उसे मुंह बोला भाई बताया था। विजय का दावा है कि रक्षाबंधन पर उसकी मौजूदगी में पिंकी ने रिंकू को राखी भी बांधी थी। इसके बाद 14 सितंबर को दोनों के साथ चले जाने की बात सामने आई। विजय ने यह भी दावा किया था कि 30 सितंबर को रिंकू ने फोन कर पिंकी को वापस भेजने के लिए 80 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। कुछ घंटे बाद होटल के कमरे में दोनों के शव मिलने की सूचना सामने आई।

विज्ञापन

आठ दिनों का रहस्य अब भी बरकरार

पिंकी और रिंकू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यह भी है कि 14 सितंबर को नोएडा से निकलने के बाद पिंकी और रिंकू 22 सितंबर तक कहां रहे। दोनों के होटल पहुंचने से पहले के इन आठ दिनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस होटल रिकॉर्ड, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। रिंकू के परिवार के मुताबिक उसकी इसी साल 11 जुलाई को शादी हुई थी। परिवार को पिंकी के साथ उसके संबंधों की जानकारी नहीं थी। मौत से एक दिन पहले की बताई जा रही दोनों की होटल कमरे में बनी रील भी पुलिस की जांच का हिस्सा है। अब पोस्टमार्टम के बाद पिंकी का अंतिम संस्कार पुलिस के हस्तक्षेप से तो हो गया, लेकिन उसकी मौत से जुड़े सवाल अभी बाकी हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह और घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें