पीसीएस अधिकारियों में चंद्रेश कुमार एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम एडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त मेरठ से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, राजेश कुमार एसडीएम सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाए गए हैं। पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम (प्रशासन) रामपुर, अर्पिता गुप्ता प्रतीक्षारत से कुल सचिव बांदा कृषि विवि एवं प्रौद्योगिकी विवि बांदा, विजय शंकर एसडीएम बिजनौर से कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुशीनगर बनाए गए हैं।
अभिनव कन्नौजिया एसडीएम अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह एडीएम (नगर) मेरठ से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह संबद्ध राजस्व परिषद लखनऊ से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन से एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा) लखनऊ बनाए गए हैं। राजेंद्र कुमार एसडीएम गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम (न्यायिक) हरदोई से एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद बनाए गए हैं।
बृजेश कुमार त्रिपाठी संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ से एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडीएम (वि/रा) मुजफ्फरनगर से उप निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंत्री परिषद, किंशुक श्रीवास्तव एडीएम (नगर) अलीगढ़ से प्रतीक्षारत, संगीता देवी एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद से एडीएम (नगर) अलीगढ़ बनाई गई हैं। गंभीर सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, आदित्य कुमार प्रजापति एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़ से एडीएम (नगर) मेरठ बनााए गए हैं। अमित कुमार अपर नगर आयुक्त वाराणसी से उप निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू एसडीएम हरदोई से एसडीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं।