प्रदेश में होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें अभिलेखों के सत्यापन संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेेंगे। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से पीईटी को दो बार स्थगित किया जा चुका है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीईटी के संशोधित प्रवेश पत्र 13 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। संशोधित तिथियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों हेतु जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने इस बारे में सूचनाओं के लिए बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करने को कहा है।