फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दाम; जानें पूरी रेट लिस्ट

Sat, 23 May 2026 11:15 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक सप्ताह में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। ताजा वृद्धि के बाद पेट्रोल 99.28 रुपये और डीजल 92.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ते ईंधन दामों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और परिवहन समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने एक हफ्ते में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 99.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेट्रोल के दाम में 86 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब पांच रुपये तक बढ़ चुके हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है।

कुछ दिन पहले भी बढ़े थे दाम 

चार दिन पहले पेट्रोल में 90 पैसे और डीजल में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 98.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.72 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।  लोगों का कहना है कि बार-बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से उनका बजट बिगड़ जाता है, इसलिए सरकार को कीमतों पर कंट्रोल करना चाहिए। हर चीज महंगी हो रही है, जिससे बचत लगातार खत्म हो रही है।

 

विज्ञापन

डिलीवरी कर्मी ने जताई परेशानी

डिलीवरी का काम करने वालों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी उनके जैसे लोगों को होती है। कंपनी उन्हें 14 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करती है, जिसमें से लगभग 10 रुपये पेट्रोल में ही खर्च हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह 17 घंटे काम करके करीब 1000 रुपये कमाते हैं, लेकिन उसमें से 400 रुपये सिर्फ पेट्रोल में खर्च हो जाते हैं, जिससे केवल 600 रुपये ही बचते हैं।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ा

पेट्रोल टंकी पर तेल डलवाने सुनील सिंह ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से काफी दिक्कत हो जाती है, सरकार अपने टैक्स में कटौती करनी चाहिए। तेल का दाम बढ़ने से हर चीज में समस्या हो रही है , महंगाई बढ़ रही है।

महंगाई सिर्फ एक सेक्टर में नहीं है खानपान से लेकर बच्चों की पढ़ाई दवाई कपड़े सब महंगा हो रहा है। इतनी महंगाई हो चुकी है कि बजट बिल्कुल बिगड़ चुका है। फ्यूल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ जाता है । इसके बाद फल और सब्जी सब कुछ महंगी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें