फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्मी में ट्रेन का सफर मुश्किल, अधिक लोड होने से एसी कूलिंग ठप; तपती बोगियों में पसीने छूटे

Sat, 23 May 2026 11:05 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी और एसी खराब होने से यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जबकि एसी बोगियों में कूलिंग बंद होने से लोग परेशान हैं। प्लेटफॉर्म पर पानी और बैठने की कमी ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
गर्मी से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का सफर मुहाल हो गया है। तपती बोगियों से यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। आरक्षित बोगियों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें नहीं थम रही हैं। हद यह है कि शिकायतों के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


ताजा मामला ट्रेन संख्या 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग सात घंटे की देरी से चली जिससे पूरे रास्ते यात्री परेशान होते रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। 

ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर निशुल्क ठंडे पानी और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। परेशान यात्रियों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से रेल प्रशासन से गुहार लगाई है कि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों ने भी किया परेशान

05634 स्पेशल ट्रेन छह घंटे देरी की शिकार हुई। यह ट्रेन गोरखपुर से ही देरी से रवाना हुई जिससे पूरे रूट पर यात्री परेशान होते रहे। 15621 कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी की शिकार हुई। 15017 काशी एक्सप्रेस में सफाई नहीं होने से यात्रियों को असुविधाएं हुईं। ऐसे ही 01080 गोरखपुर मुंबई स्पेशल की थर्ड एसी बोगी में सफर करने वाले मुसाफिरों ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत की। यात्रियों का कहना था कि पूरे रूट एसी ने काम नहीं किया।

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के करीब दो तिहाई जिले तेज धूप, गर्म पुरवा हवाओं और उमस भरी गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रातें भी तपिश से बेहाल कर रही हैं। शुक्रवार को बांदा, प्रयागराज, झांसी और आगरा समेत छह जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हमीरपुर, चुर्क, मुरादाबाद और मेरठ में रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में हीट इंडेक्स बढ़ गया है, जिससे वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गर्मी के साथ पुरवाई हवाएं चल रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और आभासी गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें