फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज के बेड़े में बढेंगी पवन हंस की बसें, सीएम योगी ने दिया निर्देश, यूपी के मंत्रियों को आईं थी पसंद

Wed, 21 Feb 2024 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pawan Hans buses: यूपी परिवहन निगम के बेड़े में पवन हंस बसों की संख्या बढ़ने जा रही है। सीएम योगी ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। 
विज्ञापन
Pawan Hans buses - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज के बेड़े में सुपर लग्जरी पवन हंस बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रोडवेज अधिकारियों ने इसकी रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिए। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आह्वान पर मंत्री और विधायक हाल ही में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या गए थे। उन्होंने लखनऊ से अयोध्या का सफर रोडवेज की 10 वॉल्वो पवन हंस बसों में किया था। बाद में इन्हीं बसों से लखनऊ लौटे थे। उन्हें ये बसें बहुत पसंद आई। माननीयों ने अपनी यात्रा को सुखद बताते हुए पवन हंस बसों की खूब तारीफ की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज के बस बेड़े में लग्जरी बसों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे यात्रियों को भी लाभ होगा। वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में 16 पवन हंस बसें हैं। अब रोडवेज अपने बेड़े में तकरीबन 500 लग्जरी बसें शामिल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बसें खरीदने के लिए लगातार मिल रहा बजट
रोडवेज को नई बसों खरीदने के लिए सरकार लगातार पैसे दे रही है। इस साल बजट में बसें खरीदने के लिए 500 करोड रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले बजट में भी 400 करोड रुपये दिए गए थे। इससे रोडवेज के बेड़े में नई बसें जोड़ी जा रही हैं। अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ तक बेड़े में 5,000 नई बसें शामिल करने का लक्ष्य है।

बेड़े में जल्द शामिल की जाएंगी ई बसें
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। 250 ई बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इन ई बसों में एसी और नॉन एसी दोनों ही शामिल रहेंगी। रोडवेज खुद की इलेक्ट्रिक बसों को खरीदेगा और अनुबंध पर भी बसों को शामिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें