फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक ई-मेल से पासपोर्ट संबंधी समस्या का होगा समाधान, अब कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर; जानें अपडेट

Sat, 06 Jun 2026 11:33 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अब पासपोर्ट से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकेगा। आवेदक ईमेल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फाइल बंद कराने, पुलिस सत्यापन संबंधी त्रुटियां सुधारने तथा अन्य शिकायतों का निस्तारण करा सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और कार्यालय के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
नवागत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासपोर्ट संबंधी कई तरह की समस्याओं का समाधान अब घर बैठे ही हो जाएगा। इसके लिए आवेदक सिर्फ एक ई-मेल करना हो गया फिर एक दो मामलों में ऑनलाइन लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे आवेदकों को पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कम समय में समस्या का निस्तारण भी हो जाएगा।

विज्ञापन


इस बारे में नवागत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि अगर किसी आवेदक की वर्तमान या पूर्व लंबित पासपोर्ट की फाइल बंद करवानी है तो उसको लखनऊ कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वह खुद पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर फाइल को क्लोज करवा सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आवेदन के वक्त गलत थाना दर्ज होने, पुलिस जांच दोबारा भेजने, पासपोर्ट पुन: भेजने आदि के मामले के लिए भी आवेदक को दफ्तार आने की जरूरत नहीं है। आवेदक grv.rpolucknow@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। ई-मेल का संज्ञान लेकर हेल्प डेस्क समस्या का समाधान कर उचित रिप्लाई भी भेजेगी।

व्हाट्सएप पर भी करें शिकायत

आरपीओ ने बताया कि आवेदक व्हाट्सएप पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। या फिर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके लिए 9454004092 जारी किया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के एक्स हैंडल पर जाकर भी पोस्ट कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी मैसेज व पोस्ट का रिप्लाई जरूर करेंगे। जिससे समस्या का समाधान किया जा सके।

बुधवार को पब्लिक डीलिंग नहीं

पासपोर्ट कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक खुलता है। आरपीओ ने बताया कि कार्यालय में बुधवार पब्लिक डीलिंग का काम नहीं किया जाता है। इस दिन लंबित मामलों का निस्तारण किया जाता है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बुधवार को कार्यालय न आएं। सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही आएं।

कुछ अहम जानकारियां

 

  • जनवरी से 31 मई तक कुल 3.86 लाख पासपोर्ट बनाए गए
  • कुल पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) 19,958 जारी किए गए
  • 26 सरेंडर सर्टिफिकेट जारी किए गए।
  • पासपोर्ट सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए मोबाइल पासपोर्ट वैन संचालित की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें