फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री बोले, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से टूटेगा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम

Fri, 01 May 2020 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा सत्र बुलाए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। सुरेश खन्ना ने कहा कि मौजूदा समय में सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना संक्रमण से बचाव का सही तरीका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अगर विधानसभा सत्र बुलाया जाता है तो इसका मतलब होगा लोगों का जमावड़ा। ऐसा करने से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन होगा। हम सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार नहीं रख पाएंगे।  

सुरेश खन्ना ने कहा कि हम नेताओं के लगातार संपर्क में हैं, मेरा मानना है कि सरकार ने सभी स्तरों पर सतर्कता और ईमानदारी दिखाई है। आवश्यकता पड़ने पर निर्णय लिए गए। जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। गेहूं की फसल की कटाई की जा रही है। कोरोना का मुकाबला करने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश ने की थी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुुरुवार को कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न सामाजिक व आर्थिक स्थितियों पर विचार करने के लिए सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। 

उन्होंने कहा था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी चलने वाली है। इस लड़ाई को सिर्फ अधिकारियों के भरोसे नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन लागू हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। जनता घरों में है।

कुछ जिलों को छोड़कर कोरोना का प्रकोप कहीं भी रुक नहीं रहा है। अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जांच किट की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों की सही-सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। लोगों की परेशानी बढ़ी है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है इसलिए विशेष सत्र बुलाए जाने की आवश्यकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष इस संकट के समाधान के लिए ऐसे सुझाव दे सकता है, जिससे प्रभावी नियंत्रण में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें