फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस: योगी सरकार ने दिया तोहफा, 30 लाख मजदूरों को एक-एक हजार रुपये का भत्ता जारी

Fri, 01 May 2020 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूर दिवस पर शुक्रवार को मजदूरों को सौगात दी है। राज्य सरकार ने 30 लाख मजदूरों को भत्ते की किस्त जारी की है। साथ ही आज मई दिवस के मौके पर राशन देने की दूसरी किस्त की भी शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ने निर्माण श्रमिकों, रोज कमाने वाले ठेली, खोमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, कुली, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों धोबी, मिस्त्री, मोची, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि के लिए भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की है।



 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक ऐसे 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



Trending Videos
विज्ञापन

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज हम उत्तर प्रदेश के 18 करोड़ लोगों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कार्य योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का कोई भी कामगार या श्रमिक अगर देश के किसी भी हिस्से में रहता है और उसके पास उसका राशन कार्ड नंबर है, तो उसके माध्यम से वहां के कोटे की दुकान से भी वो अपना राशन ले सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें