केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। शनिवार को निर्विरोध नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनके घंटाघर में हरबंश राम गली स्थित आवास पर जश्न का माहौल है। केंद्रीय मंत्री की माता महराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जवला चौधरी बेहद भावुक थीं। बोलीं-पंकज में घमंड बिलकुल नहीं है, सादगी ही उसकी पहचान है। पूरे परिवार को साथ लेकर चलता है, प्रदेश अध्यक्ष बनकर अब पूरे प्रदेश को सहेजेगा।
विज्ञापन
शनिवार की शाम केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मां उज्जवला चौधरी ने कहा, मैं खुद को बहुत भाग्यवान मानती हूं। कभी सोचा नहीं था कि पंकज भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। वह हमेशा अच्छा करना चाहता है, मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। इस दौरान बहू और पौत्र ने भी खुशियां साझा कीं। कहा, बहुत अच्छा लग रहा है।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को भगवती प्रसाद चौधरी के घर हुआ। उन्होंने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से 12वीं तक और इसके बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। परिवार में पत्नी भाग्यश्री, बेटा रोहन चौधरी और एक बेटी शामिल हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चंद त्रिपाठी कहते हैं, जब मैं छात्र राजनीति में सक्रिय था उनसे मुलाकात होती थी। उनकी रुचि शुरू से राजनीति में थी, समझ भी अच्छी थी। 1989 में पहली बार सभासद का चुनाव लड़कर जीते। यहीं से उनका सियासी सफर शुरू हुआ। इसके बाद डिप्टी मेयर बने और फिर 1991 में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया। चुनाव जीत कर पहली बार वे संसद पहुंचे। 1999 और 2009 में दो बार उन्हें पराजय मिली और सात बार सांसद चुने गए। जब भी मुलाकात हुई सहजता और सरलता की झलक ही दिखाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos
2023 में पीएम मोदी गए थे पंकज के घर तभी से और बढ़ा सियासी कद
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद का चुनाव जीतकर अपनी राजनीति सूझबूझ और पार्टी के प्रति समर्पण पहले ही दिखा थी। लेकिन, 7 जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में आए थे तो लौटते समय वे घंटाघर स्थित हरबंश राम गली में पंकज चौधरी के आवास पर गए। करीब 15 मिनट तक वहां रुके और परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। यहीं से पंकज चौधरी का सियासी कद और बढ़ गया।
पंकज चौधरी ने दाखिल किया पहला नामांकन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
1989-91 सदस्य, नगर निगम, गोरखपुर
1990-91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर
1990- सदस्य, कार्य समिति, भारतीय जनता पार्टी
1991- 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए। (पहला कार्यकाल)
1991-96 सदस्य, पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति
1998-12वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2004-14वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2014- 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2019- 17वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2019- 17वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2024- 18वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित
2021 से केंद्र की मोदी सरकार में लगातार मंत्री