फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घने कोहरे के बीच प्रदेश में बढ़ सकता है तापमान, 6.2 डिग्री तापमान के साथ ये जिला रहा सबसे ठंडा

Sat, 13 Dec 2025 08:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में ठंडक का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का असर लगातार बढ़ता रहेगा। 
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले दो से तीन दिन में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में घना कोहरा रहने के आसार हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र में कहीं घना कोहरा तो कहीं अधिक घना कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से दृश्यता कम रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन के बाद मिल सकती है राहत 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में कई जगह सुबह घना कोहरा रहा। रविवार को भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा और कोहरे का असर रहेगा। दो दिन बाद कोहरे से राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में गिरावट भी शुरू हो जाएगी। पछुआ हवाओं के असर की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को तराई इलाकों में घना कोहरा रहा तो वहीं पूर्वांचल में बलिया से लेकर अयोध्या तक घना कोहरा दर्ज किया गया। तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो अगले एक से दो दिन में और बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी और ठंड का असर भी दिखाई देने लगेगा। इस दौरान कोहरे का असर कुछ कम होगा।
विज्ञापन

इन शहरों में तापमान सबसे कम 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 और बाराबंकी में 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामले में झांसी 26.9 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहा। बहराइच में अधिकतम तापमान 26.8 और और गोरखपुर व प्रयागराज में 26.4 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को सबसे कम दृश्यता मुरादाबाद, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, कानपुर और कुशीनगर में 50 मीटर दर्ज की गई। शाहजहांपुर और गोरखपुर में दृश्यता 100 मीटर और राजधानी लखनऊ में 400 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें