फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव के नतीजों पर पंकज चौधरी का पहला बयान, बोले- भाजपा ने सीटें बरकरार रखीं, बढ़ा मत प्रतिशत

Thu, 29 Oct 2026 01:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए दावा किया कि पार्टी ने अपनी पिछली सीटें बरकरार रखीं और मत प्रतिशत बढ़ाया। उन्होंने विकास और सुशासन को जनता के विश्वास का आधार बताया। आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार बनाने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने दावा किया कि अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने अपनी पिछली सीटें बरकरार रखी हैं और पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है।

विज्ञापन




पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक, प्रबुद्ध और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध वर्ग है। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के पक्ष में संदेश दिया है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों से अपेक्षा जताई कि वे शिक्षकों, युवाओं और स्नातक मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

 

विज्ञापन

 

Trending Videos

बैलेट पेपर की मांग करने वाले दलों पर निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाले राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस, पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की मांग करने वाले दल इन चुनावों में उतरने का साहस नहीं जुटा सके। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले दलों से चुनाव परिणामों पर आत्ममंथन करने को कहा।

 

विज्ञापन

विकास और सुशासन से जनता का विश्वास जीतने का दावा

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल अपनी सीटें बरकरार रखना नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और विकास के जरिए जनता का विश्वास मजबूत करना है। उनके मुताबिक, प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता से निरंतर संवाद, जनकल्याणकारी कार्यों और मजबूत नीतियों के बल पर भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें