फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: 18 जुलाई से शुरू होगी ग्राम पंचायतों की परिसीमन प्रक्रिया, 14 अगस्त से वोटर लिस्ट संशोधन

Mon, 14 Jul 2025 10:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Panchayat Election: प्रदेश में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए परिसीमन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया 3 अगस्त तक पूरी होने की संभावना है। इसके लिए पंचायतीराज निदेशालय ने संशोधित कार्यक्रम शासन को भेज दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन


यहां बता दें कि शहरी क्षेत्रों के विस्तार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के वार्ड प्रभावित हुए हैं। इसलिए परिसीमन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 अगस्त से मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू करने की घोषणा की है। इसलिए परिसीमन का काम उससे पहले पूरा करना जरूरी है।

विधानसभा सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में
 विधानमंडल का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में संभावित है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार जहां सदन के भीतर कावड़ यात्रियों को विशेष सुविधाएं समेत अपनी उपलब्धियों को रखेगी, वहीं विपक्ष स्कूलों के विलय, कानून-व्यवस्था और बिजली की समस्या को लेकर सरकार को घेरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें