फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथे चरण के लिए 341 उम्मीदवारों की सूची

Fri, 16 Apr 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने  पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के 341 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 जिलों के वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।                

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से शुक्रवार को जारी की गई सूची में समाज के हर वर्ग को मौका दिया गया है। जिन 12 जिलों के छुटे वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, उनमें अम्बेडकर नगर के 27, बस्ती के 34, बहराइच के 35, मऊ के 24, गाजीपुर के 63, सोनभद्र के 25, कुशीनगर के 33, बाँदा के 29, अलीगढ़ के 19, फर्रुखाबाद के 12, संभल के 15 और शाहजहांपुर के 25 वार्ड शामिल हैं।

पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन 17 अप्रैल से 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए 17 जिलों में नामांकन 17-18 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19-20 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 21 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण में 17 जिला पंचायतों के 738 वार्डों, 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड, 14111 ग्राम पंचायत प्रधान और 169191 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इन जिलों में होगा चुनाव 
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें