फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दुष्कर्म के मामले में वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Tue, 13 Jul 2021 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोर्ट ने कहा है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं तथा महिला की अस्मिता से जुड़ा है। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया है, जिससे बल मिलता है की वह डर गई होगी।
विज्ञापन
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने ड्राइवर को काम के बहाने शहर के बाहर भेज कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने के आरोपों को लेकर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी को कोर्ट ने  स्वीकार कर लिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीष कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी सआदतगंज को आदेश दिया है कि वह रिजवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करें और तीन में कोर्ट में अपनी आख्या प्रस्तुत करें।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं तथा महिला की अस्मिता से जुड़ा है। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया है, जिससे बल मिलता है की वह डर गई होगी। वसीम रिजवी के खिलाफ  पीड़िता  ने आरोप लगाया है कि उसका पति सलमान हैदर पिछले 4 वर्षों से आरोपी के यहां ड्राइवर है। उसको गाड़ी लेकर वसीम रिजवी बाहर भेजा करते थे।

अर्जी में आरोप लगाया गया है कि पांच महीने पहले उसके पति ने फोन करके बताया था कि रिजवी उसे काम से लखनऊ के बाहर भेज रहे हैं। वह अगले दिन आएगा। इसके बाद उसी रात में करीब 10 बजे बजे वसीम रिजवी ने पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती दुराचार किया एवं अश्लील फोटो खींचे तथा धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके पति को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा है कि पति की जान एवं बदनामी के डर से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। अर्जी में कहा गया है इसके बाद पति के लखनऊ से बाहर होने पर आरोपी मौका पाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार करता था। जिससे मजबूर होकर उसने गत 11 जून को पति को पूरी बात बताई तथा घटना की रिपोर्ट सआदतगंज थाने में दिया, लेकिन जब उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो घटना की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर लखनऊ को दी गई। लेकिन फिर भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें