सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में।
राजधानी में रविवार को इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। बीते शनिवार को हुई अच्छी बरसात के बाद रविवार को दिन भर चली मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तर-ब-तर कर दिया। इसके असर से एक दिन में पारा 4.8 डिग्री लुढ़क गया। इतना ही नहीं दिन और रात के पारे में महज 1.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
लखनऊ के मलिहाबाद में सर्वाधिक 52.5 मिमी और अमाैसी एअरपोर्ट पर 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में कुल औसत बारिश 34.7 मिमी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी का यह सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी जारी रह सकता है। मंगलवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री की गिरवट के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।