फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सावन का अंतिम सोमवार आज, बहराइच-अयोध्या रूट पर बड़ा डायवर्जन; सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सावन सोमवार पर ट्रैफिक का रहेगा डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सावन के चौथे सोमवार पर रामनगर क्षेत्र स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर की ओर जाने वाले बाराबंकी-बहराइच और लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रविवार को भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया। दोनों हाईवे पर केवल छोटे चार पहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। सोमवार को भीड़ बढ़ी तो बहराइच हाईवे पर छोटे वाहनों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसलिए अगर बहराइच, बलरामपुर या गोंडा की ओर जा रहे हैं तो यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सावन के हर सोमवार की तरह इस सोमवार के लिए भी पुलिस-प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन की योजना पहले से ही तैयार कर रखी थी। रामनगर क्षेत्र में स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु मुख्य रूप से बहराइच हाईवे का ही उपयोग कर रहे हैं, जिसे देखते हुए रविवार को ही बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। शहर के रामनगर तिराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने भारी मालवाहक वाहनों को रोककर वापस भेजा। बसों को भी इस मार्ग से प्रतिबंधित कर दिया गया। वहीं, अयोध्या में सावन के अवसर पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहले से ही नौ अगस्त तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि रविवार को दोनों हाईवे पर पूरे दिन भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रही। यदि सोमवार को भीड़ और बढ़ी तो बहराइच हाईवे पर छोटे चार पहिया वाहनों की एंट्री भी बंद की जा सकती है। यह प्रतिबंध बहराइच से बाराबंकी की ओर आने वाले मार्ग पर भी प्रभावी रहेगा। बहराइच, बलरामपुर और गोंडा की ओर जाने वाले वाहनों को रेउसा और सीतापुर होते हुए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ सीमा से ही यातायात में परिवर्तन

लखनऊ की ओर से बाराबंकी होकर अयोध्या और बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को पहले ही इंदिरा नहर पुल पर रोककर किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यहां से वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं।

हैदरगढ़ से रामसनेहीघाट नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
हैदरगढ़ की ओर से रामसनेहीघाट के रास्ते अयोध्या जाने वाले मार्ग पर भी बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि इस मार्ग से सीधा अयोध्या पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें