फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Admission: आईटीआई प्रवेश में विकल्प बदलने का मौका, 15 अगस्त रात 12 बजे तक खुला रहेगा एससीवीटी पोर्टल

सार

उत्तर प्रदेश के आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान और व्यवसाय का विकल्प बदलने का एक और मौका दिया गया है। एससीवीटी पोर्टल पर नया आवेदन, पंजीकरण और विकल्प परिवर्तन 15 अगस्त की रात 12 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन या विकल्प बदलने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय-निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में संचालित व्यवसायों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों एवं पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) के लिए एससीवीटी पोर्टल खोला गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वसाधारण के लिए 09 से 12 अगस्त तक विकल्प परिवर्तन हेतु पोर्टल खोला गया है। साथ ही अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर नवीन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण एवं विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) हेतु 15 अगस्त रात 12 बजे तक एससीवीटी पोर्टल खुला रहेगा।

इसके बाद आवेदन, पंजीकरण, विकल्प परिवर्तन के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी (दिशा-निर्देश) ई-फॉर्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें