फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास सस्ते घर लेने का मौका, जमीन होगी सस्ती; 10 लाख लोगों को होगा फायदा

Thu, 06 Aug 2026 07:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Plots in Lucknow: एलडीए सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर योजना और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। अब सिर्फ मुख्यमंत्री से समय मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के पास घर खरीदने का मौका। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए शहर में एक और नई आवासीय योजना आगरा एक्सप्रेस के पास ला रहा है। इस पर शासन ने मोहर भी लगा दी है। करीब 1305 एकड़ की इस योजना के आने से दो लाख आबादी को आशियाना मिलेगा। इस योजना का नाम वशिष्ठ नगर प्रस्तावित किया गया है। इस योजना को विकसित करने पर 1035 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।

विज्ञापन


अभी एलडीए शहर में चार आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा जिनको लॉन्च किया जाना है। इनमें सुल्तानपुर रोड पर आईटी सिटी और वेलनेस सिटी योजना है। सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना है और आगरा एक्सप्रेस-वे पर वरुण विहार योजना है। इन चारों योजनाओं के आने से करीब 10 लाख आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी। अब जो पांचवी योजना आने वाली है वह आगरा एक्सप्रेस-वे पर आनी है।

यह योजना आगरा एक्स्प्रेस-वे पर वरुण विहार के सामने वाली सड़क की दूसरी पट्टी पर प्रस्तावित है। इस योजना से भी दो लाख से अधिक आबादी आशियाना की सुविधा मिलेगी। योजना का नाम भी तय कर लिया गया है। इस योजना में छह गांव शामिल किए गए हैं। इनमें रेवरी, भलिया, गहलवारा, आदमपुर इंदवारा, बहरू और जलियामऊ शामिल है। एलडीए बोर्ड में इसका प्रस्ताव भी 13अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में लाया जाना है।

विज्ञापन

आपसी सहमति से ली जाएगी जमीन

यह योजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत लाई जा रही है। इस योजना पर एक हजार करोड़ से रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के तौर पर करीब के तौर पर करीब 300 करोड़ रुपये का बजट पास भी कर दिया है। इस योजना में भी जमीन वरुण विहार की तरह ही किसानों से आपसी सहमति पर खरीदी जाएगी। ऐसे में एलडीए को जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं करनी पड़ेगी।

जमीन होगी सस्ती, आवागमन होगा आसान

जल्द शुरू होगी प्लाटिंग।
एलडीए की आगरा एक्सप्रेस-वे पर जो वरुण विहार योजना लॉन्च होने वाली है इसको लेकर यह कहा जा रहा है कि यह योजना एलडीए की सबसे सस्ती योजना होगी। इसमें भी वरुण विहार की तरह ही करीब 2500 रुपये प्रति वर्ग फीट रहेगी। यह भी कहा जा रहा है जब हैदर कैनाल पर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बन जाएगा तो योजना से आनाजाना आसान हो जाएगा। हजरतगंज से वरुण विहार का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा, जिसे अभी तय करने में 50 मिनट तक का समय लगता है। कहा तो भी जा रहा है आने वाले समय में यह योजना गोमती नगर को टक्कर देगी। एलडीए वीसी ने बताया कि वशिष्ठ नगर योजना आगरा एक्सप्रेस-वे, मोहन रोड, लिंक एक्सप्रेस-वे तथा वरुण विहार योजना जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर से सीधे कनेक्ट होगी। इससे उद्योग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले लॉन्च होंगी दो योजनाएं

एलडीए सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर योजना और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। अब सिर्फ मुख्यमंत्री से समय मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री जो समय देंगे उस पर योजना लॉन्च हो जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं का रेरा में पंजीकरण हो चुका है। ऐसे में लॉन्च करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। पूरी तैयारी है जैसी ही मुख्यमंत्री से समय मिलेगा योजना लॉन्च हो जाएगी। इन दो योजनाओं में करीब चार लाख लोगों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें