यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने संगठन को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इतना बड़ा संगठन है कि क्या उसे अपना संगठन बनाने के लिए अखिलेश यादव से पूछना पड़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर ने कहा,"अगर यह सवाल समाजवादी पार्टी से है, तो समाजवादी पार्टी भी अपने संगठन के लिए चुनाव करवाती है। विरोध करना और विरोध की भाषा बोलना विपक्ष की आदत बन गई है। यह (भाजपा) एक बड़ी पार्टी और बड़ा संगठन है। यह इतना बड़ा राज्य है। क्या वे अपना संगठन अपनी मर्जी से बनाएंगे, या अखिलेश यादव से पूछकर बनाएंगे?।
विज्ञापन
अब तक 15 हजार से अधिक शिक्षित युवाओं का चयन किया गया
एक दिन पहले गाजीपुर में ओमप्रकाश ने कहा था कि सुभासपा के सेवा कार्यक्रम के तहत अब तक 15 हजार से अधिक शिक्षित युवाओं का चयन किया गया है। गांवों में बैठकों के माध्यम से सुहेलदेव सेवा के जरिए युवाओं को जोड़कर पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है।