फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दूसरे दिन भी नए संक्रमण के केस डेढ़ हजार से नीचे, 97 फीसद रिकवरी रेट

Tue, 01 Jun 2021 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में दूसरे दिन भी नए संक्रमण के केस डेढ़ हजार से नीचे मिले हैं। 97 फीसद के करीब रिकवरी रेट हो गया है। कोरोना के चरम से सक्रिय केसेज में करीब 90 फीसद की कमी आई है। 
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले डेढ़ हजार से कम मिले हैं। बीते 24 घंटे में 1317 नए मामले मिले हैं जबकि 179 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक कुल 20672 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का रिकवरी रेट करीब 97 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के चरम से सक्रिय केसेज में करीब 90 फीसद की कमी आई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामले पीक से करीब 96.2 फीसद घट गए हैं।

विज्ञापन


24 अप्रैल को 24 घंटे के दौरान आए रिकॉर्ड 38055 केस की तुलना में आज यह घटकर 1317 पर आ गए। कल यह संख्या 1497 थी। इस तरह दूसरे भी संक्रमण के मामले डेढ़ हजार से नीचे रहे। इसी तरह सक्रिय केस घटकर 32578 पर आ गए। कल यह संख्या 37044 थी। 30 अप्रैल को आए रिकॉर्ड केसेज (310783) की तुलना में यह 89.5 फीसद कम है। रिकवरी रेट सुधरकर 96.9 फीसद हो गई। कल यह 96.6 फीसद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें