स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत संजय सिंह ने आज प्रदेश के तीन और प्रांतों की वीडियो रिपोर्ट जारी की:
अवध प्रांत: प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र के स्कूलों में छतें गायब हैं, शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं और कहीं 5 कक्षाओं पर मात्र 3 शिक्षक हैं।
रुहेलखंड प्रांत: बरेली, बदायूँ और बिजनौर में बच्चे कीचड़ और गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं। पीने के पानी की टंकियाँ सड़ी हुई हैं।
ब्रज प्रांत: आगरा, फिरोज़ाबाद और हाथरस के स्कूलों के गेट पर कूड़े के ढेर लगे हैं। स्कूल की बिल्डिंगें ढह चुकी हैं और कहीं-कहीं 800 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक हैं।
संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए ताकि उनके चहेतों के प्राइवेट स्कूल मोटी कमाई कर सकें।
जनता के लिए अपील: संजय सिंह ने अंत में दोहराया कि 'स्कूल ठीक करो' अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से फिर अपील की कि वे अपने क्षेत्र के खराब स्कूलों के वीडियो हेल्पलाइन नंबर 8382928009 पर व्हाट्सएप करें। उन्होंने कहा, "योगी जी, आप पूंजीपतियों के लिए करोड़ों खर्च करते हैं, थोड़ा पैसा प्रदेश के गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च कीजिए और इन स्कूलों को ठीक करवाइए।"