कैबिनेट बाईसर्कुलेशन सोमवार को गई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विधानमंडल के बजट सत्र की मंगलवार से शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके लिए राज्यपाल के अभिभाषण को कैबिनेट बाईसर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई।
इसके अलावा मार्गों के विस्तार और चौड़ीकरण को भी स्वीकृति मिली है। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चैनेज 0.00 से चैनेज 25.393 के बीच 23.943 किमी में लक्ष्मण पथ को शामिल करते हुए 30.643 किमी लंबे मार्ग काे चार लेन का किया जाएगा। वहीं आजमगढ़ जिले में महुला गढ़वल बंधा पर हाजीपुर खडेलिया-गोला बाजार मार्ग घाघरा नदी पर ब्रिज पहुंच मार्ग, अतिरिक्त मार्ग को भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा वाराणसी में लहरतारा से बीएचयू, रवींद्रपुरी कॉलोनी होते हुए विजया सिनेमा तक मार्ग के चैनेज 0.000 से 7.212 तक 4 लेन और चैनेज 7.212 से 9.512 तक 6 लेन सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली।
इसी तरह अयोध्या में टांडा मार्ग (राज्य राजमार्ग संख्या 30-ए) में 1 से 14 किमी लंबाई तक 4 लेन चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य की पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश प्रमुख जला मार्ग विकास प्रोग्राम के तहत एशियन विकास बैंक के ऋण से निर्माणाधीन मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया। वहीं शाहजहांपुर के जिला कोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव भी पास हो गया। कचहरी परिसर से लगे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन की 5430 वर्गमीटर जमीन कोर्ट को दी जाएगी। भूमि का निशुल्क ट्रांसफर होगा।