फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब प्रदेश के हर जिले में होगी निःशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा, छह जिलों में लगने वाला यूजर चार्ज भी खत्म

Wed, 04 Jun 2025 08:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के हर जिले में अब सीटी स्कैन की नि:शुल्क जांच होगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिटी स्कैन मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब प्रदेश के सभी जिलों में नि:शुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलेगी। अभी तक छह जिलों में लिया जा रहा यूजर चार्ज भी अब खत्म कर दिया गया है। इसी तरह 12 मेडिकल कॉलेजों में 464.70 लाख रुपये से विभिन्न तरह के उपकरण खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचों की तरह ही सीटी स्कैन भी नि:शुल्क हो रहा है, लेकिन छह जिलों (लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद एवं रायबरेली) में सीटी स्कैन जांच के लिए रोगी कल्याण निधि में यूजर चार्जेज के रूप में 500 रुपये जमा कराए जा रहे थे। अब इस शुल्क को भी खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेज व कानपुर के दो संस्थानों में मरीजों के हितों में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसमें आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झॉसी, गोरखपुर, बांदा, आजमगढ़, सहारनपुर, अम्बेडकर नगर, जालौन, कन्नौज एवं बदायूं तथा कानपुर के ह्दय रोग संस्थान, जेके कैंसर संस्थान के लिए 464.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


हर मेडिकल कॉलेज को 33.5 लाख तथा जेके कैंसर संस्थान को 31 लाख रुपये आवंटित किया गया है। इससे मेडिकल कॉलेज व संस्थान आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें