फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएचसी में रात के वक्त भी मौजूद रहेंगे डॉक्टर, न मिले तो होगी सख्त कार्रवाई; इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 29 Apr 2025 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Doctors will be in CHC: यूपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब रात में भी डॉक्टर हर हाल में मिलेंगे। यदि वह मौके पर न पाए गए तो उन पर विभागीय कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
रात में भी चाक-चौबंद होंगे यूपी के अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रात की सेवाएं दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। रात के वक्त डॉक्टर से लेकर अन्य स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए सभी मंडलीय अपर निदेशकों को जिम्मेदार बनाया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दो दिन पहले सभी मंडलीय अपर निदेशकों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक करके हर सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर व अन्य स्टाफ की तैनाती से लेकर दवा के इंतजाम के बारे में गहन समीक्षा की। 

वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश की 972 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी)में करीब नौ करोड़ मरीजों को उपचार दिया जाता है, जिसमें करीब 20 लाख मरीजों को भर्ती किया गया। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी को रात के वक्त भी पूरी तरह से क्रियाशील रखा जाए। 
विज्ञापन

 

यूपी: लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़े जाएंगे गंगा -यमुना एक्सप्रेसवे, 74 किमी में आएगा चार हजार करोड़ का खर्च

विज्ञापन

रात के वक्त आने वाले मरीजों को भर्ती करने से लेकर जांच तक की सुविधा दी जाए। रात के वक्त आने वाले हर मरीज को भर्ती किया जाए। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही जिला अस्पताल अथवा अन्य उच्च अस्पतालों में रेफर किया जाए। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों, अपर निदेशकों को निर्देशित किया कि रात के वक्त अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। सभी उपकरण पूरी तरह से क्रियाशील रहें। उन्होंने मंडलीय अपर निदेशकों सीएचसी में रात के वक्त डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदार बनाया। यह भी निर्देश दिया कि रात के वक्त अस्पतालों का निरीक्षण किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें