150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, पर बच्ची का नहीं चल सका पता
लखनऊ। चिनहट में शनिवार को घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हुई साढ़े चार साल की बच्ची का पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। वहीं, पुलिस ने घर व मोहल्ले में लगे डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। फुटेज में बच्ची अकेली ही जाती दिखी है। बच्ची के पिता मजदूर करते हैं। उन्होंने रविवार को शाम को चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश में पांच टीमें गठित की गई थीं। घर के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई थी। दोनों फुटेज में बच्ची अकेले ही जाती दिखी थी। सोमवार को कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पर अभी तक कुछ अहम बात सामने नहीं आ रही है। जल्द ही पुलिस की टीमें बच्ची को खोज निकालेंगी।