कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी के तहत आज योगी सरकार ने ऋण मेले की शुरूआत करते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों को एक क्लिक पर लोन दिया।
गोरखपुर का टेराकोटा चीन से ज्यादा अच्छे उत्पाद तैयार करता है। फिर ऐसी स्थिति में हम चीन से मूर्तियां और दीये क्यों आयात करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम गोरखपुर के टेराकोटा को डिजाइन देंगे और उसके अनुसार वे उत्पाद तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित पहले दीपोत्सव में 51,000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। यह मिट्टी के दीपक, हमें पूरे उत्तर प्रदेश में ढूंढ़ने पड़े थे तब हमें 51,000 दीपक मिल पाए थे।