फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शुद्ध नहीं है सभी बोतलबंद पानी, राजधानी की 29 इकाइयों पर कसा शिकंजा; 24 जगहों पर मिली बेहद गंदगी

Sat, 17 Jan 2026 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Bottled water in UP: सभी बोतलबंद पानी शुद्ध नहीं हैं। इस पानी से कई समस्याएं आम आमंत्रित कर सकते हैं। मिनरल वाटर के नाम पर बिक रहे पानी की ऐसी 29 कंपनियों पर शिकंजा सख्त किया गया है। 
विज्ञापन
बोतलबंद पानी के नाम पर हो रही मिलावट। - फोटो : डेमो इमेज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मिनरल वाटर के नाम पर बोतलबंद पानी बेचने वाली 29 इकाइयों पर अब प्रशासन ने सख्ती की तैयारी कर ली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की प्रारंभिक जांच में इन इकाइयों में कई तरह की कमियां पाई गई हैं, जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 29 बोतलबंद पानी की इकाइयां हैं। शासन के निर्देश पर की गई जांच में पांच इकाइयां मौके पर बंद मिलीं थीं, जबकि शेष चालू मिलीं इकाइयों में साफ-सफाई, पानी के शोधन और पैकेजिंग प्रक्रिया में कमियां मिली हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से कुछ इकाइयां मिनरल वाटर के निर्धारित मानकों तक की अनदेखी कर रहीं थीं। जिनसे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरा है।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ इकाइयों में मशीनों की नियमित सफाई नहीं हो रही थी और कर्मचारी सुरक्षा मानकों के पालन में भी लापरवाही बरत रहे थे। इन कमियों को गंभीर मानते हुए विभाग की ओर से संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी की जा रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एफएसडीए विभाग के अनुसार अगले चरण में पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाली इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें