लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के तीन प्रशासनिक अधिकारियों को आवास आयुक्त बलकार सिंह ने शनिवार को अतिरिक्त कार्यप्रभार सौंपा है। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी हरिमोहन को अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रबंध कार्यालय मुरादाबाद, अमरोहा, नजीबाबाद, रामपुर, चंदौसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण मोहन को संपत्ति प्रबंध कायर्यालय गोरखपुर, बस्ती के निस्तारण के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे ही प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र खंडेलवाल को संपत्ति प्रबंध कार्यालय सिकंदरा योजना आगरा के साथ संपत्ति प्रबंधक अलीगए, कासगंज, मथुरा, हाथरस योजनाओं के लिए अधिकृत किया गया है।