फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव मतदान में अब तक हंगामे की वजह बनीं ये तीन वजहें...

Mon, 27 Nov 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद हंगामा करते वोटर
विज्ञापन
निकाय चुनाव के वार्ड रानी लक्ष्मीबाई में मतदान के दौरान मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों ने हंगामा किया। जो लोग वोट नहीं डाल सके वह नाराज होकर वापस चले गये। पूर्व पार्षद शफीकुर्रहमान का आरोप कि प्रशासन ने नियोजित तरीके से उनके समर्थकों के वोट काट दिए हैं। वार्ड में कुल २० हजार मतदाता हैं, जिसमें से इस चुनाव में १५ फीसदी वोट सूची से गायब हैं। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षित मतदाता सूची का जब पहला प्रकाशन हुआ तो उसमें वोटर के नाम थे, लेकिन पता नहीं कब दूसरी सूची जारी हो गई जिसमें से ३००० लोगों के नाम गायब हो गये। 
विज्ञापन
Trending Videos

ईवीएम में वोट कम शो होने पर एजेंट का हंगामा

खराब हुई ईवीएम
राजधानी  केवार्ड नंबर 15 के बरावन खुर्द स्थित त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ नंबर 277 पर सुबह 10 बजे पार्षद एवं मेयर पद कुल 158-158 वोट पड़े थे ,लेकिन शो के दौरान उनकी संख्या 26 दिख रही थी। जिस पर पूर्व पार्षद पंकज पटेल के एजेंट हरिओम साहू ने विरोध कर हंगामा करना शुरू कर दिया। पंकज पटेल ने जिलाधिकारी को सूचना दी। तो सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और हंगामा करने वालों को शांत कराकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

फर्जी पीठासीन अधिकारी की फैली अफवाह

मतदान केंद्र पर लाइन लगाए वोटर
त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज मतदान केंद्र  के बूथ नंबर 277 पर पड़े वोट कम शो होने पर हुए विवाद पर पीठासीन अधिकारी फर्जी होने की अफवाह फैल गई। हंगामा बढ़ा तो वोट पड़ना बाधित हो गया। सूचना सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो जांच के पता चला कि पीठासीन अधिकारी फर्जी नहीं बल्कि असली था। लेकिन ईवीएम में कम वोट शो होने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी को पूछतांछ करने के लिए अपने साथ ले गये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें