गन्ना संस्थान में चल रही वोटिंग के दौरान कांग्रेस और सपा के नेताओं में झड़प हो गई। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का अरोप लगा रहे थे। पुलिस ने समझा कर सभी को बूथे से बाहर निकाला। बाहर निकलते ही दोनों दलों के नेताओं में धक्का मुक्की शुरू हो गई। महौल खराब होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया।
प्रेमा अवस्थी से भिड़े बीजेपी नेता
प्रेमा अवस्थी और बीजेपी नेता
वहीं दूसरी ओर काली चरण इंटर कॉलेज में वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी और बीजेपी सभासद प्रत्याशी के बीच नोक-झोंक हो गई। सूत्रों के मुताबिक एक बुजुर्ग मतदाता को एक बीजेपी कार्यकर्ता वोट डलाने के लिए पकड़ कर वोटिंग बूथ के अंदर ले जा रहा था।
स पर प्रेमा अवस्थी ने ऐतराज किया तो बीजेपी से सभासद के प्रत्याशी उनसे भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।