फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बागियों पर चला चाबुक, भाजपा का सख्त रुख, 200 और बागी पार्टी से बाहर; अब तक 500 हुए OUT

Tue, 02 May 2023 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारतीय जनता पार्टी ने 200 और बागी को निष्कासित कर दिया है। अब तक पार्टी ने 500 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गोंडा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर और विधायक बावन सिंह के भाई की पत्नी को निष्कासित किया गया है। बलरामपुर में युवामोर्चा उपाध्यक्ष पार्टी से बाहर किए गए हैं। बागियों के खिलाफ भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की ओर से सोमवार को भी करीब 200 से अधिक बागियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। अब तक पांच सौ से अधिक बागियों को पार्टी से बाहर किया गया है।
विज्ञापन


अवध क्षेत्र के गोंडा में छह लोगों को निष्कासित किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी व जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य राघवराम तिवारी, जिया सिंह व सुमन देवी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

इसी तरह कमलेश सिंह कटरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के बागी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वह भाजपा विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह की पत्नी हैं। कमलेश सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह बलरामपुर जिले के गैसड़ी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा, तुलसीपुर से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं जिला कार्य समिति सदस्य मुन्नू तिवारी को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बहू के चुनाव लड़ने के कारण व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनारसी मोदनवाल को पार्टी से निष्कासित किया है।
Trending Videos

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंकित वर्मा, सरसावा के मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, सरसावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, सरसावा नगर मंडल के महामंत्री अरविंद पंवार शामिल हैं। 
 

इनके साथ ही सरसावा नगर मंडल के महामंत्री रवि कश्यप, चुनाव संयोजक राकेश साहनी, पूर्व सभासद अनुज कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सरसावा के पूर्व सभासद सोनू सैनी को भी निष्कासित किया गया है।

 
विज्ञापन

भाजपा ने दूसरे चरण के बागियों और भितरघात करने वालों की सूची भी मांग ली है। जिलाध्यक्षों के जरिये सूची क्षेत्रीय अध्यक्षों तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति के बाद प्रदेश स्तर से निष्कासन की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें